फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Petrol available at pumps... fight for diesel

Sant Kabir Nagar News: पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध...डीजल के लिए मची मारामारी

Wed, 27 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Petrol available at pumps... fight for diesel
पडरौना। जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और खपत का संतुलन पूरी तरह गड़बड़ा गया है। कई पंपों पर पेट्रोल तो है, लेकिन डीजल नदारद है। डीजल के लिए मारामारी मची है। इससे किसान परेशान हैं। यह संकट ऐसे समय गहरा गया है, जब खेतों की जोताई व फसलों की सिंचाई के लिए डीजल की खपत अपेक्षाकृत बढ़ गई है।
विज्ञापन

महराजगंज व नेपाल के सीमावर्ती इलाके के लोग भी डीजल के लिए पहुंच रहे हैं। ये लोग रात में पंपों पर खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं और टैंकर आने पर डीजल लेकर लौट रहे हैं। पंप संचालकों के अनुसार, डीजल के लिए पहुंच रहे दूसरे जिले के लोगों का कहना है कि वहां के पेट्रोल पंप पूरी तरह सूखे पड़े हैं। टैंकर कब आएगा, कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में वे डीजल के लिए कुशीनगर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पंप संचालकों के अनुसार, पिछले दिनों से डिपो से डीजल की आपूर्ति खपत के मुकाबले काफी कम हो रही है। पेट्रोल की किल्लत तो कुछ हद तक नियंत्रण में है, लेकिन डीजल के टैंकरों को डिपो में ही 24 से 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ तेल कंपनियों ने 30 से 40 फीसदी कटौती अब भी बरकरार रखी है। इससे पूरी आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो गई है। जहां पर डीजल नहीं है, वहां पर पंप संचालक नो फ्यूल का बोर्ड लटका दिए है या पंप के चारों तरफ रस्सी बांध दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता बरकरार है। बहुत कम पंप हैं, जो ईंधन के अभाव में सूखे पड़े हैं। महराजगंज जिले में ईंधन की किल्लत की जानकारी मिल रही है। इसकी वजह से वहां से लोग डीजल के लिए कुशीनगर के पंपों पर आ रहे हैं। अब तक सीमित मात्रा में ही ईंधन ले जाने की जानकारी मिल रही है। कालाबाजारी व जमाखोरी का मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, कुशीनगर

0
171 पेट्रोल पंपों में 10 पंप ड्राई
प्रशासन के अनुसार, जिले में सरकारी व निजी क्षेत्रों के कुल 171 पेट्रोल पंपों में मंगलवार को सिर्फ 10 पेट्रोल पंप ही ईंधन के अभाव में ड्राई रहे। बाकी सभी पंपों पर ईंधन की उपलब्धता है। वैसे, इस दावे व हकीकत में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। सुकरौली से लेकर कसया शहर तक हाईवे व अगल-बगल संचालित पेट्रोल पंपों में से दो से तीन पंपों पर ही ईंधन की उपलब्धता रही। पंप के प्रबंधक सौरभ, श्यामबदन कुशवाहा व पंप स्वामी आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि बिना कटौती खत्म किए व पहले जैसे आपूर्ति बहाल कराने के बाद ही सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed