फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Petition filed in Lok Adalat on uprooting of meter

Sant Kabir Nagar News: मीटर उखाड़ने पर लोक अदालत में दायर की याचिका

Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Petition filed in Lok Adalat on uprooting of meter
बखिरा। खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम डारीड़ीहा में एक उपभोक्ता ने बिजली निगम पर बिना बताए मीटर उखाड़ने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता ने इस मामले की शिकायत माननीय न्यायालय स्थायी लोक अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से किया है। अदालत ने उपभोक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड़ मेंहदावल के अधिशाषी अभियंता को आगामी तीन फरवरी को न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

लोक अदालत में दायर याचिका के अधिवक्ता जय प्रकाश पाठक ने बताया कि क्षेत्र के डारीड़ीहा निवासी 65 वर्षीय रामभजन पुत्र मुनेसर गरीब व्यक्ति है। उज्जवला योजना के तहत रामभजन के घर पर विद्युत कनेक्शन संयोजित हुआ था। विद्युत मीटर काफी जर्जर अवस्था में होने से अधिक बिल आता था। जबकि उसके घर पर सिर्फ विद्युत उपकरण के रूप में सिर्फ बल्ब और पंखा ही प्रयोग होता है। पूर्व में इसकी शिकायत उसन अधिकारियों से किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी रही। बिना किसी पूर्व सूचना के तीन जनवरी को विभाग द्वारा उसके घर पर लगा विद्युत मीटर उखाड़ने से घर की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed