फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Performed by people against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया

Wed, 04 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Performed by people against Kotedar
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सांथा ब्लॉक के मुसहरा गांव के कार्डधारकों ने बुधवार को मेंहदावल तहसील पर पंहुच कर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लामबंद गांव वालों ने कोटेदार की एसडीएम से शिकायत की। बाद में प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग दोहराई।  कार्डधारकों का आरोप था कि उचित दर विक्रेता द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरण के लिए मिलने वाला राशन, चीनी और मिट्टी ठीक से बांटा नहीं जा रहा है। कोटेदार वितरण में काफी अनियमितता बरत रहा है। इससे पात्र कार्डधारक मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो रहे है।
विज्ञापन

कार्डधारकों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने 28 अप्रैल को जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत किया था। जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक मेंहदावल को जांच करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर विगत दो मई को जिलाधिकारी से शिकायत हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटेदार की जांच उसके घर पर जाकर हुई, लेकिन कार्डधारकों की बात नहीं सुनी गई। इस पर आपत्ति जताते हुए कार्डधारकों को तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed