{"_id":"68c89fc1e565c005b62c10f6469d20f8","slug":"performed-by-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभाविप के कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदेेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक प्रणाली लागू करने का प्रयास कर रही है, यह किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। हर वर्ष शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही प्रवेश की समस्या खड़ी हो रही है।
प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों में काफी समय से कोई परिवर्तन नहीं किया गया, जबकि पाठ्यक्रम समय के अनुसार परिवर्तन होते रहना चाहिए। कहा कि शोध शिक्षा की दिशा और दशा तय करते हैं, किंतु उत्तर प्रदेश में शोध शिक्षा की स्थिति चिंताजनक है।
शोध शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य के समस्त शोध छात्रों को नियमित रूप से दस हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जानी चाहिए। उच्च शैक्षिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। इन अव्यवस्थाओं का एक मात्र समाधान शैक्षिक कैलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने से हो सकती है।
विज्ञापन
ऐसे में शैक्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। प्रदर्शन व डीएम को ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, नगर मंत्री सौरभ कुमार, रविशंकर राय, अतुल उपाध्याय, आकाश राय, सूरज शुक्ला, अर्पित पांडेय, अमन पांडेय आदि लोग शामिल रहे।