{"_id":"66c3826a089ef2dff707d296","slug":"people-troubled-by-power-tripping-in-extreme-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-119442-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग
Mon, 19 Aug 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
- शास्त्री नगर में ट्रांसफार्मर में आई खराबी, दो घंटे ठप रही आपूर्ति
- अंसार टोला, गोलाबाजार, बरई टोला, छोटी सरौली में बिजली की आवाजाही रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रक्षाबंधन पर्व पर शहर से देहात तक बार-बार बिजली की आवाजाही बनी रही। वहीं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शास्त्री नगर में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजलीकर्मियों ने मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की तो लोगों ने राहत मिली है। दूसरी तरफ बार-बार बिजली आती-जाती रही।
इससे अंसार टोला, गोला बाजार, बरई टोला, छोटी सरौली, मेंहदावल बाईपास आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आने-जाने का सिलसिला दिनभर बना रहा। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में रहे, ऐसे में उन्हें बिजली कटने के दौरान परेशान होना पड़ा। शहर के निवासी राजू गुप्ता, महेश कुमार आदि ने कहा कि बार-बार बिजली कटने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर गड़बड़ी की शिकायत मिली, वहां कर्मियों को भेजकर तत्काल ठीक कराया गया। शहर के जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। जल्द ही समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद