{"_id":"6a78cee7396f263ffb044df8","slug":"people-stranded-for-two-and-a-half-hours-due-to-a-traffic-jam-on-the-dhanghata-bidharghat-route-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155302-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग जाम ढाई घंटे तक परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग जाम ढाई घंटे तक परेशान रहे लोग
विज्ञापन
बिड़हरघाट मार्ग पर लगा जाम।
लोहरैया। सावन मास में सरयू नदी में स्नान के लिए रविवार को बिड़हरघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में निजी वाहनों से पहुंचने के कारण धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नेतवापुर चौराहे से बिड़हरघाट तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन दो से ढाई घंटे तक रेंगते रहे। बिड़हरघाट पर स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग गए। जाम में फंसे लोग किसी तरह अपने वाहनों को निकालकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम के कारण बुजुर्ग श्रद्धालुओं, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ के बीच कई बच्चे अपने परिजन के साथ परेशान नजर आए। गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलने पर चौकी के सिपाही और धनघटा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को व्यवस्थित कराया और धीरे-धीरे यातायात सुचारु कराया। करीब दो से ढाई घंटे बाद जाम खुलने पर श्रद्धालुओं और राहगीरों ने राहत की सांस ली।