फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People shivered from cold, melting increased

Sant Kabir Nagar News: ठंड से कांपे लोग, गलन बढ़ी

Wed, 17 Jan 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
People shivered from cold, melting increased
संतकबीरनगर। मंगलवार की सुबह काफी ठंड रही। सर्द हवा चली और दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसकी वजह से बाहर निकल रहे लोग ठंड से कांपने के लिए मजबूर हो गए। दिहाड़ी मजदूरों सहित गरीब तबके के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोग अलाव के सहारे हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकऍर्ड किया गया। सुबह ओस की बूंदे गिरती रहीं। लोग घरों में कैद रहे। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह की सैर करने वाले भी काफी कम संख्या में दिखे। दुकानें भी देर से खुलीं। दिनभर बादलों की ओट में सूर्य छिपे रहे। सर्द हवा चलने से दिनभर लोग कांपते नजर आए। मजदूर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुबह आजाद चौक पर काम की तलाश में आए मनोज कुमार, हरिद्वार आदि ने कहा कि काफी देर से खड़े हैं, लेकिन काम नहीं मिल पाया है। शाम को गलन और ठंड के कारण फिर सन्नाटा पसर गया और दुकानें जल्दी बंद हो गई। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया कि ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों में बाहर से आने वालों के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed