फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people performing

उमिला के लोगों ने किया प्रदर्शन 

Mon, 25 Jul 2016 11:19 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 25 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
people performing
उमिला से पांच किलोमीटर दूर राशन की दुकान संबद्ध किए जाने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।  - फोटो : अमर उजाला
सेमरिवायां विकास खंड के ग्राम उमिला के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ये लोग कोटे की दुकान गांव से पांच किलोमीटर दूर चाईकला से संबद्ध किए जाने से नाराज थे। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कोटे की दुकान को भेलवासी या टेमारहमत से संबद्ध करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रधान राम छैल और पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गांव के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रधान ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के कोटेदार की तबियत खराब होने के कारण कोटे की दुकान ग्राम पंचायत टेमारहमत से जोड़ दिया गया। मई में खाद्यान्न का वितरण भी हुआ। इसी बीच कुछ लोगों ने राजनीतिक कारणों से विभाग पर दबाव डालकर जुलाई मेें दुकान को ग्राम पंचायत भेलवासी से संबद्ध करा दी, लेकिन बगैर खाद्यान्न उठान कराए ही एक बार फिर दुकान को चाईकला से संबद्ध करा दिया गया, जबकि चाईकला उमिला से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


इसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि कोटे की दुकान को टेमारहतम या भेलवासी से संबद्ध किया जाए, ताकि लोगों को सही ढंग से खाद्यान्न मिल सके। इस मामले में डीएम ने कहा कि जांच कर कदम उठाया जाएगा। प्रदर्शन में सुनीता देवी, राम अचल यादव, रूदल पाठक, वाजिद अली, पवन कुमार पाठक, आरती देवी, सूरज कुमार, विजय कुमार, सुब्बन निशां, रामबानी, जैराजी देवी, नूरजहां, पिंटू, श्यामादेवी,  इसरावती देवी, शोभावती, रामरती, श्रीधर पाठक, खुदुरादेवी, राम सुभग, सुभागी, शारदा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed