{"_id":"58e3e25f4f1c1bf0125b503b","slug":"people-of-rasulpur-beaara-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर,बयारा के लोगों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर,बयारा के लोगों ने प्रदर्शन किया
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने के विरोध में दो गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित समरधीर बाबा चौराहे से स्थानांतरित शराब की दुकान को कस्बे में दो स्थानों से भी हटाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, कि मंगलवार को शराब के ठेकेदार द्वारा नगर के रसूलपुर मार्ग पर दुकान खोले जाने की सूचना पर रसूलपुर व बयारा के लोग विरोध में आ गए। रसूलपुुर में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने शराब की दुकान को हटाने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध के चलते ठेकेदार को मजबूरन दुकान हटानी पड़ी।
गौरतलब हो कि न्यायालय के आदेश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब की दुकानें नए स्थान पर स्थानांतरित की जा रही हैं। इसी क्रम में समरधीर बाबा स्थित शराब की दुकान को नगर के मोहल्ला मोहनलालपुर में ठेकेदार द्वारा स्थापित किया जा रहा था कि 24 मार्च को वहां की महिलाओं ने इसका विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद वहां से दुकान हटाकर रविवार को कताई मिल रोड पर स्थान का चयन किया गया। जहां सभासद अबरार आलम के नेतृत्व में दो मोहल्लों के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था।
जिसके कारण मंगलवार को मगहर के रसूलपुर मार्ग पर नए स्थान का चयन किया गया और यहां भी रसूलपुर व बयारा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह व भाकियू (भानु) गुट के जिला प्रवक्ता रणजीत सिंह के नेतृत्व में शराब की दुकान का विरोध करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद ठेकेदार के द्वारा मजबूरन रखी गई गुमटी को वहां से भी हटा लिया गया। विरोध करने वालों में मालती देवी, रामरती देवी, शीशमती देवी, सिंगारी देवी, शांति देवी, कमलावती देवी, अनिल चौहान, कक्कू चौहान, परमात्मा सिंह, बदरी प्रसाद कन्नौजिया, सत्यप्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।