फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People in distress due to waterlogging on the Ganwariya-Mehdawal road

Sant Kabir Nagar News: गनवरिया-मेंहदावल मार्ग पर जलभराव से लोग बेहाल

Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
People in distress due to waterlogging on the Ganwariya-Mehdawal road
गनवरिया चौराहे पर जल निकासी न होने से हुआ जलभराव-संवाद
सांथा। गनवरिया चौराहे पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश होने पर सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होती है ।
विज्ञापन



कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी नंदौर सांथा-बांसी मुख्य मार्ग तथा गनवरिया-मेंहदावल मार्ग गुजरता है। जलभराव होने से ग्रामीणों तथा राहगीरों के साथ स्थानीय व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। इस मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ नाला न होने से घरों, होटलों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन

सांथा-गनवरिया चौराहा व्यापारिक तथा प्रशासनिक दृष्टि से बहुत ही प्रमुख माना जाता है। देवेंद्र यादव, मोनू उर्फ पंडित चौबे, विकास चौधरी, सूर्यभान मद्धेशिया, सुरेंद्र कुमार, विशाल कुमार, संतलाल आदि का कहना है कि गनवरिया चौराहा-मेंहदावल मार्ग पर नाली नहीं होने के कारण बरसात में सड़क और आसपास के हिस्से में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

चौराहे पर दुकानें संचालित करने वाले लोगों के मुताबिक जलभराव का सीधा असर उनके कारोबार पर भी पड़ता है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। वहीं, आसपास कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed