{"_id":"6a50130ccde8e3e2c20171a4","slug":"people-distressed-by-sultry-heat-despite-light-rain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153557-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हल्की बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हल्की बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहे, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। इसके कारण उमस भरी गर्मी बरकरार है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि रात में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होने के बाद फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस बीच धान की रोपाई में जुटे किसान आसमान निहार रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बादल छाए रहने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। रात में हल्की बारिश हुई थी, जिससे थोड़ी देर के लिए राहत मिली थी, लेकिन फिर उमस भरी गर्मी परेशानी खड़ा कर रही है।
दूसरी तरफ तेज बारिश न होने से किसानों को धान की रोपाई में परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों को मजबूरी में निजी संसाधनों से सिंचाई कर रोपाई करनी पड़ रही है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसान रामनयन, सुधाकर आदि ने बताया कि धान की रोपाई करनी है। इसके लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है। महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले दो से तीन दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश हो सकती है। इससे लोगों को राहत मिल सकती है। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या