{"_id":"65c281a5686cca79b209ba18","slug":"people-angry-over-waterlogging-demonstrated-on-the-block-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109392-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलभराव से नाराज लोगों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलभराव से नाराज लोगों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
Wed, 07 Feb 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कड़सर के लोगों ने मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव है। कोई इसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है। इस संबंध में एक शिकायती पत्र बीडीओ को देते हुए इसका निस्तारण कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही मीरा, शीला, चमेली, रिंकी, रूकमणि, सुशीला, निशा, सुभावती, पूनम, अंजू, बासमती, प्रीति, सोनी आदि ने बताया कि गांव से बाहर निकलने का एक मात्र रास्ता हैं। जिस पर जल भराव है। पैदल निकलने के लिए बड़ी समस्या बनी रहती है। पानी में घुसकर बाहर निकलना पड़ता है।
पैदल के अलावे किसी तरह का साधन गांव तक नहीं पहुंच पाता है। मजबूरन उन्हें अपने साधन को बाहर खड़ा करना पड़ता है। बीमार होने पर उपचार के लिए निकलने में बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत ग्राम पंचायत के जिम्मेदार से कर निस्तारण कराने की बात कही, तो वे लोग जनहित मुद्दे को नजर-अंदाज कर रहे हैं। अगर उनकी समस्या का निदान हुआ तो वे लोग कलेक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
बीडीओ मनरेगा विवेकानंद मिश्र और बीडीओ रूप नारायण भारती को शिकायती पत्र देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ रूप नारायण भारती ने कहा कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।