फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People angry over not getting relief material demonstrated in Tehsil

Sant Kabir Nagar News: राहत सामग्री न मिलने से नाराज लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 29 Sep 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
People angry over not getting relief material demonstrated in Tehsil
- धनघटा क्षेत्र के खालेपुरवा गांव के लोगों ने लेखपाल को हटाए की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के खालेपुरवा गांव के लोगों को बाढ़ राहत सामग्री न मिलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को उमरिया बाजार- बिड़हरघाट मार्ग जाम करने के बाद शुक्रवार को धनघटा तहसील पर पहुंच कर लोगों ने प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि लेखपाल ने बाढ़ राहत सूची बनाने में मनमानी की है, जिससे कई लोग वंचित रह गए हैं। लेखपाल को तत्काल हटाने की है।

हाल ही में सरयू की बाढ़ से क्षेत्र के 2100 परिवार प्रभावित हुए थे। जिन्हें चिह्नित करने के बाद तहसील प्रशासन ने सभी को राहत सामग्री किट बांटा था। ग्राम पंचायत चपरा पूर्वी के खाले पूरवा निवासी प्रभुनाथ, मुसाफिर, उदयराज चौहान, पुष्पा देवी, बबीता देवी, संध्या, उर्मिला, यशोदा देवी, श्याम बिहारी, मिथिला देवी, लाली देवी, ठकुरी, चंपा देवी आदि का आरोप है कि बाढ़ राहत सूची बनाने के दौरान हल्का लेखपाल ने कई लोगों का नाम शामिल नहीं किया, जिसकी वजह से पात्र होते हुए भी लोग राहत सामग्री पाने से वंचित रह गए। गांव वालों ने हल्का लेखपाल को तत्काल हटाने और राहत सामग्री दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
बाढ़ राहत सामग्री बांटने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। अगर कोई पात्र राहत पाने से वंचित रह गया है तो जांच कराकर उसे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश चंद्र, एसडीएम

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जो बाढ़ से प्रभावित थे उन्हें चिह्नित करने के बाद राहत सामग्री सूची बनाई गई। कुछ लोग निजी स्वार्थ को लेकर लोगों को गुमराह कर बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
- विवेक रंजन, लेखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed