फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people angry, bank lock

रकम न मिलने पर लोग खफा, बैंक पर ताला डाला

Fri, 09 Dec 2016 11:44 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 09 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
people angry, bank lock
दुधारा में पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शाखा में रकम न होने की जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के 31वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। हाल यह है कि मांग के अनुसार कैश न मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम बंद तो बंद हैं ही, नगर के अधिकांश एटीएम भी शाम तक जवाब देने लगे हैं। हाल यह है कि कड़ाके की ठंड में भी लोग सुबह से ही बैंकों के बाहर रकम की आस में पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकार द्वारा तय रकम भी नहीं मिल पा रही है। बस बैंक किसी तरह काम चला रहे हैं। शुक्रवार को पूर्वांचल बैंक की सभी 51 शाखाएं कैश विहीन रहीं। रकम न मिलने पर लोगों दुधारा में बीएमसिटी मार्ग को एक घंटे और शनिचरा बाजार में रामजानकी मार्ग पर दो घंटे जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार, दुधारा स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में कैश नहीं होने से लोगों को भुगतान नहीं मिल पाया। इससे नाराज लोगों ने बीएमसिटी मार्ग को पर जाम लगा दिया। इससे एक घंटे आवागमन बाधित रहा। शाखा प्रबंधक अब्दुल बहाव ने बताया कि कैश नहीं मिल पाने की वजह से ग्राहकों को भुगतान नहीं दे पाए। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल बैंक शनिचरा में लोगों को भुगतान नहीं मिल तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने बैंक में ताला बंद कर दिया और रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। यहां दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। राम प्रवेश, अंजू, पार्वती देवी ,कल्पनाथ आदि आरोप था कि तीन दिन से बैंक में यही हाल है। 11 बजते- बजते बैंक कर्मी यह कहते हुए बैंक बंद कर देते है कि उनके पास कैश नहीं है। जबकि तमाम लोग बीमारी का उपचार कराने के लिए, शादी विवाह के साथ रोजमर्रा की जरूरत के लिए भुगतान की आस में बैंक पर पहुंच रहे है। प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कैश नहीं मिल पाने से ऐसी समस्या बनी हुई है। एसओ ईश्चर चंद्र प्रधान के समझाने पर लोग मान गए और जाम खोला।
विज्ञापन


पौली प्रतिनिधि के अनुसार,  पोस्ट आफिस में भुगतान न मिलने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पोस्टमास्टर मेराज अहमद ने बताया कि कैश के लिए कई बार डिमांड हेड ऑफिस को भेजी है, लेकिन अभी तक कैश  नहीं मिल पाया है। जैसे ही कैश मिलेगा वैसे ही इन लोगों का भुगतान कर दिया जाएगा। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक की मेंहदावल शाखा में भुगतान न होने के कारण लोगों का गुस्सा बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने हंगामा भ्‍ाी किया। भीड़ के दबाव के कारण गेट के पास लगा छोटा शीशे का दरवाजा लोगों टूट गया। शाम पांच बजे घटी इस घटना से अफरा- तफरी मच गई। उपभोक्ता रामवृक्ष, शिवचंद, सुरेश, सरिता, शीला, शाहिदा खातून ने बताया कि भुगतान नहीं मिला और सुबह से शाम तक ठंड में कतार में लगना भारी गुजर गया। शाखा प्रबंधक प्रेमा लाल ने पुलिस को पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा हटाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश आना था,लेकिन नहीं पहुंच पाया। वहीं उन्होंने बैकडोर से भुगतान के आरोप को शाखा प्रबंधक ने बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बखिरा प्रतिनिधि  के अनुसार,  एसबीआई में कुछ लोगों को भुगतान मिला और तमाम लोग निराश हो कर घर लौट गए। जबकि आंध्रा बैंक और पूर्वांचल बैंकों में लोग भुगतान पाने के लिए पूरे दिन परेशान रहे। ग्रामीण बैंक का ताला दोपहर 12 बजे के बाद खोला गया। इससे क्षुब्ध लोगों ने हंगामा भी किया। शायरा, रामकली, देवकुमार, शरबती, रामलखन, श्याम, प्रभुनाथ आदि ने बताया कि किसी के आवास का छत नहीं लगा है, तो किसी के परिजन अस्पताल में भर्ती है, कोई विदेश जा रहा है तो किसी के घर शादी है। लोगो की समस्याएं सुनने के बाद भी प्रबंधक धन की कमी का रोना रो रहा है। पूर्वांचल बैंक के ग्राहक धन पाने के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े है, किन्तु 10 बजे नो कैश का बोर्ड लगने के बाद लोग हंगामा मचाने लगे।

बवाल नही थमता देखकर दोपहर 12 बजे के बाद प्रबंधक ने ताला खुलवाया। इसी प्रकार आंध्रा बैंक की शाखा पर भी नगदी की किल्लत पूरे दिन बनी रही लोग धन के लिए मारे-मारे फिर रहे थे। इस बाबत एसबीआई प्रबंधक ने बताया कि कैश की कमी से समस्या हो रही है। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल बैंक बौरब्यास पर ताला लटका रहा। जबकि लोग भुगतान के लिए सुबह से शाम तक बैंक पर जमे रहे। डॉक्टर ए के राय,विनोद पांडेय,काली प्रसाद, विश्वनाथ मिश्रा,इंद्रेश यादव ,राजकुमार का कहना था कि बैंक कर्मी मनमानी पर उतर आए है और पूरे दिन बैंक में ताला बंद कर गायब रहे। 


पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृज मोहिनी द्विवेदी ने बताया कि  शुक्रवार को कैश नहीं मिलने से किसी भी शाखा में भुगतान नहीं हो पाया है। दुधारा, शनिचरा और मझगांवा शाखा में तो भुगतान नहीं पाने से ग्राहकों ने सड़क जाम किया। जबकि पचपोखरी शाखा में तो उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। तीन दिन बैंकों में बंदी है। मंगलवार को बैंक खुलेंगे, लेकिन बैंक खुलने पर भी कैश नहीं मिलने से भुगतान कर पाना संभव नहीं लग रहा है। लीड बैंक मैनेजर के जी तिवारी ने बताया कि कैश की कमी की वजह से समस्या बनी हुई है। तीन दिन बैंक बंद रहेेंगे, जिन बैंको ंके पास कैश है, उन्होंने अपने एटीएम में रकम लोड कर दी है। जिले में कुल 27 एटीएम है, लेकिन धन की उपलब्धता के अनुसार कुछ बैंकों ने ही सिर्फ शहर में अपने एटीएम में कैश लोड करवा है। छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर भीड़ बढ़ने की संभावना है,ऐसे में पुलिस से विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed