{"_id":"6a57d825c41e3b7fa1006877","slug":"peace-committee-meeting-held-at-dharamsinhwa-police-station-regarding-shravan-shivratri-and-the-kanwar-yatra-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153859-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रावण, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर धर्मसिंहवा थाने में पीस कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रावण, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर धर्मसिंहवा थाने में पीस कमेटी की बैठक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को धर्मसिंहवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की।
बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को शासन एवं उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने, डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए श्रावण मास, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।