{"_id":"63dc834992560020e4271993","slug":"paving-the-way-for-the-upgradation-of-thre-schools-khalilabad-news-c-7-1-40789-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन कस्तूरबा बालिका विद्यालयों के उच्चीकृत करने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन कस्तूरबा बालिका विद्यालयों के उच्चीकृत करने का रास्ता साफ
Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन नहीं मिल पाने से मेंहदावल कस्तूरबा विद्यालय को उच्चीकृत करने में फंसा पेच
कक्षा एक से 12वीं तक बालिकाओं को पढ़ाई के साथ मिलेगी आवासीय सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर ली है। मेंहदावल कस्तूरबा विद्यालय के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। डीएम ने इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम को दिए हैंं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांथा, हैंसर बाजार, बघौली और मेंहदावल को उच्चीकृत करने का निर्णय शासन ने लिया है। कस्तूरबा में कक्षा एक से आठवीं तक की बालिकाओं को पढ़ाई के साथ छात्रावास की सुविधा दी जाती है। अब इनमें कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा शासन की है। जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने से यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने पहल कर सांथा, बघौली और हैंसर बाजार में जमीन चिह्नित करा दी है। मेंहदावल कस्तूरबा विद्यालय के लिए उच्चीकरण के लिए अब तक जमीन की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सांथा, हैंसर बाजार और बघौली में जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार कर डीएम के समक्ष जल्द प्रस्तुत किया जाएगा। मेंहदावल के लिए जमीन की मांग की गई है। जैसे ही जमीन मिल जाएगी, वैसे ही वहां की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।