फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients suffering from skin diseases and lipoma are reaching the homeopathy wing.

Sant Kabir Nagar News: होम्योपैथी विंग में चर्म रोग और लिपोमा के पहुंच रहे मरीज

Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from skin diseases and lipoma are reaching the homeopathy wing.
जिला अस्पताल में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग में रोगी नियमित पहुंच रहे हैं। विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि प्रतिदिन 80 से 90 मरीज होम्योपैथिक चिकित्सा से इलाज करानेके लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोगी पर होम्योपैथी दवाओं का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। यह दवाएं रोग के साथ उसके मूल कारण को भी खत्म करती हैं।
विज्ञापन

डॉ. उमेश ने कहा कि यह सुरक्षित तरीका है जो कई गंभीर बीमारियों का सफल उपचार करता है। यह दवाएं मरीज को दवाओं पर निर्भर नहीं बनातीं और इनकी आदत भी नहीं पड़ती है। बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्गों के लिए होम्योपैथी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चर्म रोग, लिपोमा, हड्डी बढ़ना, गर्मी से होने वाली उल्टी-दस्त और पानी की कमी जैसी समस्याओं का इलाज किया जा रहा है। होम्योपैथी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाती है। डॉ. उमेश ने कहा कि आनुवंशिक और पुराने लाइलाज रोगों का भी बेहतर उपचार संभव है। दवाओं को सही तरीके और निर्देशानुसार लेना बहुत जरूरी है, तभी पूर्ण लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed