फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients suffering from facial and eye irritation after colours are increasing and reaching hospitals.

Sant Kabir Nagar News: रंगों के बाद चेहरा व आंख में जलन के मरीज बढ़े, पहुंच रहे अस्पताल

Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from facial and eye irritation after colours are increasing and reaching hospitals.
संतकबीरनगर। रंगों के खेल और होली के पकवानों के सेवन के बाद लोगों में सांस की तकलीफ, बुखार, डायरिया, आंखों और त्वचा संबंधी शिकायतें देखने को मिली हैं। शनिवार को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें लेकर 1319 मरीज जिला अस्पताल में पहुंचे। जिनका चिकित्सकाें ने इलाज किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के खुलने के साथ ही मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया। होली पर रंगों से खेलते समय आंख और नाक में रंग जाने के कारण कई लोगों को सांस की तकलीफ हुई। इसके अलावा, होली के पकवानों का सेवन करने के बाद डायरिया और बुखार जैसी समस्याओं के मरीज भी अस्पताल पहुंचे। ओपीडी के दौरान 1319 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

सर्वाधिक मरीज 237 मरीज बुखार, 245 मरीज सांस संबंधी, 24 मरीज डायरिया और 105 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं लेकर पहुंचे। बंजरिया निवासी संदीप ने बताया कि मेरी आंख में रंग चले जाने से जलन की समस्या हो रही है। आकाश ने बताया कि रंग के मुंह में चले जाने से दिक्कत हो गई। सांस लेने में परेशानी हो रही है। आराध्या ने बताया कि त्वचा पर दाने निकल आए हैं। दीनबंधु ने बताया कि पकवान का अधिक सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. रमाशंकर ने बताया कि त्योहार के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ी है। त्वचा, नेत्र, सांस, बुखार की शिकायतें सामने आ रही है। मरीजों को दिक्कत नहीं हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम वार्डों में किए गए हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जो भी मरीज आ रहे है उनका इलाज किया जा रहा है। मरीज इस समय थोड़ी सावधानी बरतें।

0000000000000
त्वचा रोगों से बचाव के उपाय
त्वचा पर गरी का तेल या नमी देने वाली क्रीम लगाएं। अधिक गर्म पानी से नहाने से बचें और नहाने के बाद शरीर को हल्के से तौलिया से पोछें। सूती कपड़े के फर ही गर्म कपड़े पहनें। नमी देने वाले साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। दिक्कत होने पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed