फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients buying medicines from outside, claim of cheap treatment fails

Sant Kabir Nagar News: बाहर से दवा खरीद रहे मरीज, सस्ते इलाज का दावा फेल

Sun, 23 Jun 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Patients buying medicines from outside, claim of cheap treatment fails
- जिला अस्पताल का हाल, डाॅक्टर की लिखी अधिकांश दवा अस्पताल में नहीं मिल रही
विज्ञापन

- दवा लेने में मरीजों और तीमारदारों का निकल रहा दम

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन से मरीजों को बाहर की दवा न लिखे जाने के निर्देश के बावजूद जिला अस्पताल के डॉक्टर अधिकतर दवाएं बाहर की लिख रहे हैं। मरीजों के मुताबिक अस्पताल की पर्ची पर डाॅक्टर की लिखी अधिकांश दवा अस्पताल के औषधि केंद्र पर नहीं बल्कि बाहर मेडिकल स्टोर पर मिल रहा है।
जिला अस्पताल की रोज की ओपीडी औसतन 1200 मरीजों की होती है। एक रुपया की पर्ची बनवाकर मरीज सस्ते इलाज की आशा में चिकित्सक के पास पहुंचता है। चिकित्सक अस्पताल की पर्ची और एक कागज के छोटे टुकड़े पर लिखकर मरीज को देते हैं। पर्ची को लिए मरीज अस्पताल के औषधी काउंटर पर लाइन लगाता है। आधे घंटे से एक घंटे बाद उसका नंबर आता है तो पता चलता है कि उसे आधा दवा काउंटर से मिला, शेष दवा बाहर से लेनी होगी। एक रुपये की पर्ची लिए पांच सौ व हजार रुपये की दवा बाहर की मेडिकल स्टोर से खरीदने को मजबूर होता है।
विज्ञापन



बोले मरीज - आधी दवाएं बाहर से लेनी पड़ी
संतकबीरनगर। अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर डाॅक्टर की पर्ची से दवा खरीद रहे विनोद कुमार अयोध्या के रहने वाले हैं। संतकबीरनगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीन दिन पहले उन्हें तेज बुखार और खासी था। विनोद के मुताबिक जिला अस्पताल के चिकित्सक को दिखाया तो कुछ दवा तो अस्पताल से मिल गई, लेकिन पांच सौ रुपये की दवा बाहर से खरीदना पड़ी। वहीं जिला अस्पताल में चार वर्षीय पोती आरुषि को लेकर पहुंची गीता देवी के मुताबिक उनकी पोती के पेट में दिक्कत है। आधी दवा अस्पताल से मिल गई है और आधी बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाहर से 449 रुपये की मिली दवा

आंत में सूजन होने से जिला अस्पताल में दिखाने आए थे। अस्पताल के पर्चे पर लिखी दवा औषधि काउंटर पर आधा ही मिला। शेष दवा लेने वह अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। वहां से 449 रुपये की दवा खरीदनी पड़ी।

- व्यासमुनि, हैंसर बाजार

जिला अस्पताल में दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मरीजों को बाहर से दवा नहीं लिखी जा रही है। इसकी जांच कराई जाएगी और बाहर से दवा लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. भवनाथ पाण्डेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed