{"_id":"69f9049a8baacb3b2d00c522","slug":"patients-arrive-with-skin-diseases-and-stomach-ailments-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150074-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चर्म रोग व पेट की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चर्म रोग व पेट की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। कुल 830 मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया और इलाज कराकर घर लौटे।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि 150 मरीज (30 नए और 120 पुराने) चर्म रोगों से पीड़ित आए। इनमें दाद-खाज, खुजली, लाल चकत्ते और फंगल इंफेक्शन के मरीज सबसे ज्यादा थे। उन्हाेंने बताया कि बारिश में नाखून और त्वचा में फंगल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि बारिश में भीगे कपड़ों को तुरंत बदलें, संक्रमित स्थान को साफ रखें और अपना सामान किसी के साथ शेयर न करें।
होम्योपैथिक विभाग के डॉक्टर उमेश चंद्रा ने बताया कि 102 मरीज आए, जिनमें 40 पुराने और बाकी नए थे। इनमें पाचन संबंधी समस्याएं, सोरायसिस, सर्दी-जुकाम और एलर्जी के मरीज प्रमुख थे। डॉक्टर ने कहा कि शादी के मौसम में लोग चटपटा, मसालेदार भोजन और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन कर रहे हैं, जो पाचन तंत्र को बिगाड़ रहा है। उन्होंने ठंडे पेय पदार्थों से परहेज और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि 140 मरीज पेट दर्द, दस्त, उल्टी और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित आए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में गर्म पानी उबालकर पिएं, मौसमी फल-सब्जियों का सेवन करें और खुद से कोई इलाज न करें।