{"_id":"6033ec218ebc3ee95457b808","slug":"parinirwan-diwas-today-khalilabad-news-gkp3857960131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर चौरा में परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर चौरा में परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आज से
विज्ञापन
सद्गुरु कबीर के परिनिर्वाण दिवस की तैयारी में कबीर की समाधि व मजार परिसर।
- फोटो : KHALILABAD
कबीर चौरा में परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आज से
तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बीजक पाठ से होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में सद्गुरु कबीर के तीन दिवसीय परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार से होगी। इसके लिए समाधि व मजार को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। ताकि सद्गुरु कबीर के 503वें महापरिनिर्वाण दिवस को भव्यता प्रदान की जा सके और कार्यक्रम को यादगार बनाया जा सके।
कबीर चौरा के महंत विचारदास ने तीन दिवसीय परिनिर्वाण दिवस के बारे में बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को सुबह बीजक पाठ व झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के साथ ही प्रदेश व देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आएंगे। इनकी सुविधाओं का पूरा प्रबंध रहेगा। इसी दिन कबीर धूनी कसरवल में बीजक पाठ और दिन में दो बजे से चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 फरवरी को आमी आरती व रात में गुरु पूजा के कार्यक्रम संपन्न होंगे। 25 फरवरी को भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा।