फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Parents were encouraged to send their children to school regularly.

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित

Tue, 07 Apr 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Parents were encouraged to send their children to school regularly.
मथौली नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुआस में बच्चों को पुरस्कृत करते अति​थि।स्रोत-सोशल मीडिया
मथौली। क्षेत्र के बहुआस मोतीचक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रैली को रवाना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज का सशक्त और समृद्ध आधारशिला है। जो जितना अधिक पढ़ेगा वह उतना ही अधिक आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षक होने के साथ सरकार की तरफ से कई सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन संसाधनों का लोगों को उपयोग कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों में अंक पत्र वितरित कर उत्कृष्ट अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान रमेश यादव, सुधा सिंह, रूबी कनौजिया, राहुल उपाध्याय, विमल यादव, मोहन साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed