फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   parashuram jayanti celebrated

करमा कलां में मनी परशुराम की जयंती

Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
parashuram jayanti celebrated
करमाकला में परशुराम जयंती पर माल्यार्पण करते विधायक- संवाद - फोटो : KHALILABAD
करमा कलां में मनी परशुराम की जयंती
विज्ञापन

विधायक ने कहा-जिसको सर्व समाज पूजता है वहीं भगवान है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सांथा क्षेत्र के करमाकलां में भगवान परशुराम की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक करते हुए माला पहनाया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ईश्वर किसी जाति या समाज के नहीं होते बल्कि जिसको सर्व समाज पूजता है वही भगवान है। इस अवसर पर रामसुभग दूबे, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर पांडेय, रामप्रकाश मिश्रा, विनोद दूबे, आशीष त्रिपाठी, कमलापति त्रिपाठी, विशालमणि त्रिपाठी, संगम पांडेय, अमरीश तिवारी, रजनीश चौबे, ईश्वर चंद्र शुक्ला, सर्वेश तिवारी, राजन पांडेय, राममिलन दूबे, विनोद पांडेय, सुरेंद्र नाथ चौबे, दिनेश पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, खुनखुन पांडेय, गुड्डू पांडेय, संदीप तिवारी, विष्णु तिवारी, आनंद शंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओनविलाई में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
संतकबीरनगर। नाथनगर क्षेत्र के ओनविलाई गांव में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। पंडित रवि उपाध्याय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि समाज में जब-जब अधर्म बढ़ा है और राजा भी निरंकुश होने लगे तो ब्राह्मण कुलभूषण भगवान परशुराम ने धर्म के विरुद्ध चलने वालों को अपने भुजबल से नियंत्रित किया। सत्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम की तरह ही हमें आगे बढ़ना होगा। इस असर पर पंडित मोहन उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, विकास उपाध्याय, मोहन उपाध्याय, सत्य प्रकाश उपाध्याय, मनी उपाध्याय, प्रिंस, अमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed