फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Paper mill fire extinguished after 24 hours of effort

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई पेपर मिल की आग

Fri, 20 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Paper mill fire extinguished after 24 hours of effort
दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रैना पेपर मिल के उत्तरी गेट पर आग बुझाते कर्मचारी। संवाद
राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे अग्निश्ामन विभाग के 70 कर्मचारी और 11 दमकल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के नेशनल हाईवे के किनारे स्थित रैना पेपर मिल के गोदाम में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे लगी भीषण आग 24 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बुझाई गई। आग बुझाने में पूरी रात फायर कर्मी दमकल की गाड़ियों के साथ जुटे रहे। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे करीब फायर सर्विस के 70 कर्मचारी और 11 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मिल प्रबंधन अभी तक नुकसान का आकलन नहीं कर पाया है। हालांकि फायर सर्विस की माने तो चार रोलिंग मशीन समेत एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। पूरी रात मिल के कर्मचारी दहशतजदा रहे। फायर सर्विस के कर्मचारियों की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पूरे मिल में नहीं फैल पाई।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद गोरखपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर से बुलाए गए दमकल वाहनों को भेजा गया। इसके बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे के बीच सभी दमकल की गाड़ियों के साथ फायर कर्मी रैना पेपर मिल से पूरी तरह से आग बुझाकर मिल से बाहर निकले। मिल प्रबंधन पूरे मामले में बयान देने से कतराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के पास संसाधन पर्याप्त, प्रशिक्षित कर्मियों की रही कमी
रैना पेपर मिल के पास संसाधन पर्याप्त रहा, इसके बाद भी उनके पास प्रशिक्षित कर्मियों की कमी रही। जिसके वजह से आग को समय से काबू में नही किया जा सका और उसे बुझाने में 24 घंटे लग गए। फायर सर्विस के जिम्मेदारों की मानें तो मिल के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। पानी से लेकर हर तरह की सुविधा मिल प्रबंधन ने कर रखा है। इससे इतर उनके पास ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित कर्मी नही हैं, जिसकी वजह से आग लगने के बाद उसे बुझाने में 24 घंटे का समय लग गया।

देर से दी गई अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी
अग्निशमन विभाग की मानें तो रैना पेपर मिल के गोदाम में लगी आग की सूचना देर से दी गई। बुधवार दोपहर 02:35 के करीब आग की जानकारी मिली। सूचना के बाद फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया था। वहीं पूरी तरह से पैक गोदाम में पानी की बौछार करने में भी कर्मियों को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। गोदाम के कई स्थानों पर दीवार तोड़कर अंदर पानी जाने के लिए जगह बनाई गई।

दहशत में रहे मिल कर्मचारी
रैना पेपर मिल में लगभग 550 कर्मचारी काम करते हैं। घटना के बाद से ही सभी दहशत में आ गए। हालांकि मिल के काम ठप करके कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। कोई कर्मचारी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था।

बोले जिम्मेदार
जिले के साथ ही बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर से अग्निशमन गाड़ियों को बुलाया गया था। भोर में तीन बजे के करीब आग को काबू कर लिया गया था। पेपर रोल में आग लगने की वजह से पूरी तरह बुझाने में 24 घंटे का समय लग गया। बृहस्पतिवार दोपहर 02:30 से तीन बजे के बीच सभी दमकल की गाड़ियों के साथ फायर कर्मी मिल से पूरी तरह से आग को बुझाकर वापस आए।

- अशोक यादव, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय

आग की घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। चार रोलिंग मशीन समेत लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादे का नुकसान हुआ है। दोपहर 02:30 से तीन बजे के बीच आग बुझाकर दमकल की गाडियां मिल से बाहर गई हैं।
- अखिलेश गिरि, क्रय मैनेजर, रैना पेपर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed