फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Panipat Expressway: Survey to be conducted for land acquisition.

पानीपत एक्सप्रेसवे : भूमि अधिग्रहण के लिए होगा सर्वे

Sun, 19 Jul 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panipat Expressway: Survey to be conducted for land acquisition.
मेहदावल। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे होगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। यह टीम कृषि व व्यावसायिक भूमि का डाटा जुटाएगी। इसके बाद मुआवजा वितरण के साथ जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू होगा। इसके साथ ही पहले 29 गांवों से यह एक्सप्रेसवे गुजरना था, अब उसमें तीन और गांव जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है। डुमरिया बाबू गांव से यह एक्सप्रेसवे राप्ती उस पार गोरखपुर जिले में पहुंचेगा। जिन गांव से सड़क निकाली जानी है उन गांव में पत्थर नसब का काम लगभग पूरा हो चुका है। राजस्व टीम ने किसानों को सूचित भी कर दिया है कि इन गांव में पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। हालांकि अभी सभी किसानों से उनकी खतौनी व अन्य दस्तावेज नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की मानें तो अभी सर्वे का काम अवशेष है। सर्वे के लिए एनएचएआई, एसएलओ तथा तहसील प्रशासन की टीम गठित कर दी गई है।
मेंहदावल तहसील में जिन गांव से यह एक्सप्रेसवे गुजरना है, उसका रोस्टर भी सर्वे के लिए जारी था, लेकिन टीम सर्वे का काम नहीं कर पाई थी। अब उम्मीद है कि अगले सप्ताह में सर्वे के लिए तीनों टीम एक साथ एक्सप्रेसवे निर्माण वाले स्थलों का सर्वे कार्य करेंगी। सर्वे के बाद डाटा की फीडिंग का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौवाठोर गांव के हल्का लेखपाल ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व टीम के साथ एनएचएआई, एसएलओ लगाए गए हैं। इस क्षेत्र में अगले सप्ताह में सर्वे का काम शुरू होने की उम्मीद है। सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा की किस गाटे में मकान बना है। कहां खेती हो रही है कहां व्यावसायिक कार्य हो रहा हैं।
---------------------------------
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में मेरी भी भूमि जा रही है। कितना रकबा अधिग्रहित किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि सर्वे के बाद यह तय होगा कि किस किसान का कितना रकबा अधिग्रहित होगा।
-मनीष सिंह मन्नू

------
एनएचएआई की टीम दो दिन पूर्व गांव में आई थी। राजस्व टीम के साथ गांव की सीमा की माप कराकर लौट गई। दो-तीन दिनों में टीम के पुनः आने की बात लोगों को बताई गई है।
-राजन पांडेय
-----------------
तीन और गांव जोड़े गए
पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे परियोजना में मेंहदावल तहसील क्षेत्र में तीन नए गांवों को जोड़ा गया है। इनके नाम सोहरबलिया, मिश्रौलिया मिश्रा और मईला (गोविंदपुर) है। इसमें सोहरवलिया मिश्रौलिया मिश्र और मईला शामिल है। इन गांवों के आसपास टॉयलेट पार्किंग यात्री विश्राम स्थल और फूड प्लाजा जैसी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी। इससे जहां एक तरफ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं क्षेत्रीय लोगों को भी व्यवसाय का अवसर मिलेगा। इस व्यवस्था से आसपास के क्षेत्र में व्यावसायिक संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

-----------------------------------
एक्सप्रेसवे में ये गांव भी हैं शामिल
एक्सप्रेसवे बढ़या, फेउसा, परसा माफी, परसा शुक्ल, महला, पसाई, देवकली, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर, खजुरा खुर्द, नचनी, समोगर, गुदरिहवा, खजुराकला, सिक्टौर माफी, कुंड़वा, जमुवरिया खुर्द, जमुवरिया कला, रक्सा, भरवलिया मिश्र, कुसोना कला, जमोहरा, मुड़ली, डुमरिया बाबू, इंदरपुर, कौवाठोर, पिड़ारी कला और चितरुखिया गांव से होकर गुजरेगा।
----------------------
कोट
पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की भूमि का स्थलीय निरीक्षण तथा सर्वे का कार्य होना है। इसके लिए टीम बनी हुई है। सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया शुरू होगी।
-अल्पिता वर्मा, तहसीलदार, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed