{"_id":"64f4cce7381d3ca95e036076","slug":"paddy-crop-withered-farmers-gazed-at-the-sky-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2409-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धान की फसल मुरझाई, किसानों ने आसमान की तरफ टकटकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धान की फसल मुरझाई, किसानों ने आसमान की तरफ टकटकी लगाई
Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
-बारिश न होने से चिंता में डूबे किसान
हरिहरपुर। बीते 25 दिनों से बारिश न होने से धान की फसल फिर मुरझाने लगी हैं। मुरझाई फसल को देखकर चिंता में डूबे किसान आसमान की ओर बादलों की आवाजाही पर टकटकी लगाए हुए हैं।
तीन सप्ताह पहले हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदें जगा दी थी। खेत में सूख रही धान की फसल को बारिश का पानी मिलने से फसल लहलहाने लगी थी। धान की अच्छी उपज की उम्मीद में किसानों ने खेतों की निराई कर खाद डालना शुरू कर दिया था। फिर तीन सप्ताह बीत गए बारिश नहीं हुई तो फसल फिर मुरझाने लगी है। पानी की कमी के चलते फसल में बीमारी भी लगनी शुरू हो गई है। जिसकी वजह से धान की फसल पीली पड़ जा रही है। बेहतर उपज की उम्मीद लगाए किसान फिर आसमान की तरफ निहार रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उसम भरी गर्मी के बाद बारिश जरूर होगी।
किसान हनुमान पटेल, अशोक कुमार, दीपेंद्र पटेल ने बताया कि बारिश न होने धान की फसल में बीमारी लगने की संभावना बढ़ गई है। यदि फसल बीमारी से प्रभावित हुई तो धान की पैदावार काफी घट जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश की उम्मीद बनी हुई है। किसान शाम के समय खेतों की सिंचाई करें तो नमी ज्यादा समय तक बनी रहेगी।