फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Overrating of paddy seeds, anger among farmers

Sant Kabir Nagar News: धान के बीज की हो रही ओवररेटिंग, किसानों में आक्रोश

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Overrating of paddy seeds, anger among farmers
धनघटा। राजकीय कृषि बीज भंडार नाथनगर पर धान के बीज को सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। निर्धारित दर से अधिक भुगतान की मांग से किसानों में नाराजगी है। आरोप है कि सांभा धान 33.31 रुपये प्रति किलो की दर की बजाए 35 रुपये प्रति किलो की दर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

धान नर्सरी डालने का कार्य तेज हो चुका है। कृषि बीज केंद्रों पर किसानों की भीड़ जुटने लगी है। शासन स्तर से बढ़िया प्रजाति के बीज पर सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। लेकिन राजकीय कृषि बीज भंडार नाथनगर में किसानों से तय दर से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। किसान ग्रीश चंद, मदन कुमार, खेलावन, सुरेश मनोज, रामलाल, ज्ञानदीन, अशोक आदि ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार पर सांभा धान छूट काटकर 33.31 रुपये प्रति किलो की दर से मिलना चाहिए। लेकिन बीज गोदाम प्रभारी 35 रुपये प्रति किलो की दर से दे रहे हैं। अन्य प्रजाति के बीजों को भी निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेकर बेचा जा रहा है। बीज भंडार के सामने की सड़क से प्रतिदिन तहसील प्रशासन के जिम्मेदार गुजरते हैं लेकिन कोई भी निरीक्षण करने की जहमत उठाता चाहता है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धान बीज की प्रति बोरी तीस किलो की होती है। लेकिन उठान के समय बोरी में कम वजन होता है। थोड़ा-थोड़ा कर तौलने पर और कम हो जाता है। ओवर रेटिंग का आरोप बेबुनियाद है।
गोरखनाथ चौधरी, गोदाम प्रभारी
कृषि बीज भंडार, नाथनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed