फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   overhead tank will be made inchakdahi

दूर होगी चकदही में परेशानी, घर-घर पहुंचेगा पानी

Sat, 02 Jul 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
overhead tank will be made inchakdahi
दूर होगी चकदही में परेशानी, घर-घर पहुंचेगा पानी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चकदही को मिली पेयजल योजना की सौगात
लगेगा सोलर पैनल, बिजली न रहने पर भी होगी जलापूूर्ति
परियोजना पर खर्च होंगे करीब डेढ़ करोड़ रुपये, बनेगी टंकी
संतकबीरनगर। शासन ने खलीलाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकदही को पेयजल योजना की सौगात दी है। करीब डेढ़ करोड़ की इस परियोजना के जरिए सभी घरों को पाइपलाइन के सहारे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने की योजना है। इस परियोजना की खास बात यह है कि यहां स्थापित होने वाला पंप सोलर पैनल से संचालित होगा, ऐसे में बिजली न रहने पर भी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
ग्राम पंचायत चकदही में दो राजस्व गांव हैं। इसमें चकदही व नहसापार शामिल हैं। इसमें करीब चार हजार की आबादी निवास करती है। लेकिन अभी तक यहां स्वच्छ पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों को छोटे हैंडपंपों व इंडिया मार्क हैंडपंपों का ही सहारा था। इधर, शासन ने लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाने व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर घर जल पहुंचाने की मुहिम शुरू की गई है। इसी के तहत खलीलाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत चकदही को पेयजल योजना की सौगात मिली है। इस परियोजना के तहत पानी की टंकी, ट्यूबवेल स्थापित होगा। साथ ही ग्राम पंचायत में निवास करने वाले सभी घरों को पाइपलाइन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराई जाएगी। इससे इस योजना का लाभ ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चकदही व नहसापार में रहने वाले लोगों को मिलेगा। परियोजना के लिए राजकीय आईटीआई चकदही के सामने स्थान चिह्नित करते हुए पंप स्थापित करने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। इस परियोजना की खास बात यह है कि बिजली की आपूर्ति न होने पर भी ग्राम पंचायत के लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सोलर पैनल लगाए जाने की योजना है। इस परियोजना के लिए नामित एजेंसी मेधा के जिला प्रभारी प्रवीन मुसाले ने बताया कि परियोजना के तहत प्रत्येक घर को जलापूर्ति की जाएगी। चूंकि सोलर पैनल से इसे संचालित किया जाना है, ऐसे में नियमित रूप से जलापूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

इंसेट-
शासन की मंशा के अनुरूप पेयजल परियोजना पर कार्य कराया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत चकदही में शामिल सभी राजस्व गांवों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी। इससे लोगों का जलजनित बीमारियों की जद में आने से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed