{"_id":"6574bfdedbb3d487b307c4f5","slug":"outstanding-bill-of-rs-24-crore-recovered-in-ots-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6609-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ओटीएस में 24 करोड़ रुपये का बकाया बिल वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ओटीएस में 24 करोड़ रुपये का बकाया बिल वसूला
विज्ञापन
- 21 हजार उपभोक्ताओं ने कराया है पंजीकरण
संतकबीरनगर। बिजली निगम के एक मुश्त समाधान योजना में 21241 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। अब तक इस योजना में कुल 24 करोड़ 59 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला गया है।
निगम के मुताबिक जिले में कुल 2,43, 291 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिया है। इसमें खलीलाबाद डिवीजन में 126946 व मेंहदावल डिवीजन में 116345 उपभोक्ता शामिल हैं। एक मुश्त समाधान योजना में सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। साथ किस्तों में जमा करने की सहूलियत दी जा रही है। बिजली निगम के मुताबिक खलीलाबाद डिवीजन में अब तक 15 करोड़ 41 लाख और मेंहदावल डिवीजन में नौ करोड़ 17 लाख रुपये बकाया बिल जमा कराए गए हैं। योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिले इसके लिए लगातार प्रचार किया जा रहा है। इसमें पंजीकरण कराने वाले शहरी व ग्रामीण के घरेलू, वाणिज्यिक, निजी नलकूप, औद्योगक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकता है। एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।