{"_id":"62c5d38389a4de54e47ec39d","slug":"outsourcing-line-man-deid-after-fallen-from-pole-khalilabad-news-gkp4428462144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठीक करते समय पोल से गिरकर संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठीक करते समय पोल से गिरकर संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन

बखिरा। बुधवार को नगर पंचायत बखिरा स्थित बुधहिया बाजार (अमरडोभा) में खराब लाइन ठीक करते समय खंभे से गिरकर संविदा लाइनमैन घायल हो गया। उसको लोग जिला चिकित्सालय ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बखिरा कस्बा के ठठेरी मोहल्ला निवासी 44 वर्षीय लल्लन प्रसाद लंबे समय से बिजली निगम में बतौर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। वह बुधवार को अमरडोभा के बुधहिया मोहल्ले में खराब लाइन को बनाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े थे। लाइन को ठीक करते समय वह नीचे गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से घायल लाइनमैन को मेंहदावल सीएचसी भेजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान संविदाकर्मी की मौत हो गई। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया। संवाद