फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Outbreak of viral fever and diarrhea increased

वायरल फीवर व डायरिया का प्रकोप बढ़ा

Tue, 23 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of viral fever and diarrhea increased
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
वायरल फीवर व डायरिया का प्रकोप बढ़ा
विज्ञापन

प्रतिदिन 1800 के करीब मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में करा रहे इलाज
संतकबीरनगर। जिले में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बड़े भी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1800 मरीज इलाज कराने आए। इनमें करीब 400 मरीज वायरल फीवर व डायरिया से संबंधित थे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए आते है। सोमवार को यह संख्या काफी बढ़ गई। ओपीडी में करीब 1800 मरीजों ने इलाज कराया। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वायरल फीवर से पीड़ित बच्चे सबसे अधिक आ रहे हैं। सोमवार को करीब 250 बच्चे इस बीमारी से संबंधित इलाज कराने आए थे।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय व डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों के बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी को बुखार होता है तो इधर-उधर भटकने के बजाए सीधे नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। अपने मन या किसी से पूछकर मेडिकल स्टोर से खरीदकर दवा न खाएं। मौसम में उतार-चढ़ाव भी हो रहा है। खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एमसीएच विंग में शुरू हुई महिला ओपीडी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में महिला ओपीडी की सोमवार से शुरुआत हो गई। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि महिला ओपीडी अभी जिला अस्पताल में ही संचालित हो रही थी। एमसीएच विंग को महिला अस्पताल के लिए ही बनाया गया है। धीरे-धीरे यहां पर ऑपरेशन आदि की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। पहले दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि सिंह, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. विजय गुप्ता ने मरीजों का उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed