फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Out of school children will join the mainstream of education

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे आउट ऑफ स्कूल बच्चे

Mon, 21 Jul 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Out of school children will join the mainstream of education
मेंहदावल। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शिक्षक घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। यह बातें बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि सरकार विद्यालयीय शिक्षा से किसी न किसी कारणवश वंचित बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग एक अगस्त से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर रहा है। यह उन बच्चों के लिए है जो नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे थे या शिक्षा व्यवस्था से पूरी तरह बाहर हो गए थे। 6 से 14 आयु वर्ग के इन बच्चों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा से दोबारा जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘शिक्षा की मुख्यधारा में पुनः प्रवेश’ की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

इसमें बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप आयु संगत कक्षा में नामांकित कर शिक्षा दी जाएगी। शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें नियमित स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। बता दें कि पहचान किए गए आउट ऑफ स्कूल स्कूल बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षित सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा नौ माह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed