फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Out of school children will be enrolled in age-appropriate classes

Sant Kabir Nagar News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों का आयुसंगत कक्षा में होगा नामांकन

Thu, 29 May 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Out of school children will be enrolled in age-appropriate classes
मेंहदावल। 6 से 14 आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो किसी विद्यालय में नामांकित नहीं है अथवा नामांकन के उपरांत वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण नहीं कर सके हैं उनका चिह्नीकरण करते हुए नामांकन आयुसंगत कक्षा में कराया जाएगा। 15 जुलाई तक सभी आउट आफ स्कूल बच्चों का चिह्नीकरण करके पंजीकरण, नामांकन, आकलन और ट्रैकिंग किया जाएगा।
विज्ञापन


बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि चिह्नीकरण की प्रक्रिया में 06 से 14 आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जिनका किसी यू-डायस पोर्टल पर अंकित विद्यालय में नहीं नामांकन होने के साथ नामांकन के बाद विद्यालय में लगातार 45 दिनों तक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को भी आउट ऑफ स्कूल बच्चे भी शामिल शासन ने शामिल किया है। उन्होंने कहा विद्यालय में बच्चों का नामांकन कार्यक्रम शिक्षा का आधारभूत क्रियाकलाप है। जिसके बिना शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

वास्तव में यह ह कार्य शैक्षिक सत्र के पूर्व तैयारी किए जाने से संबंधित है। शिक्षक स्वेच्छा से बच्चों के चिह्नीकरण एवं पंजीकरण का कार्य किसी भी दिन व किसी भी समय कर सकते हैं। विद्यालय से सेवित बस्तियों में 06 से 14 आयु वर्ग के सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। विद्यालय में नामांकित सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए उनके अधिगम स्तर के अनुसार विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण एवं नामांकन के अनुश्रवण के लिए समग्र शिक्षा अभियान द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से पोर्टल को विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहला चरण 15 अप्रैल तक चला था। द्वितीय चरण में 21 मई से 15 जुलाई तक छूटे बच्चों का चिह्नीकरण, पंजीकरण, नामांकन (विद्यालय में प्रवेश) चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed