फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Our nation was not a golden bird, it was a golden lion: Subhash

हमारा राष्ट्र सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर था : सुभाष

Fri, 02 Sep 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Our nation was not a golden bird, it was a golden lion: Subhash
राष्ट्र निर्माण में उद्यमी-व्यापारी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद व्यापारी। - फोटो : KHALILABAD
हमारा राष्ट्र सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर था : सुभाष
विज्ञापन

उद्यमियों और व्यापारियों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वाधान में बृहस्पतिवार देर शाम शहर के एक होटल में राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों और व्यापारियों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने राष्ट्र की परिकल्पना को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर था। आज पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा देकर हर व्यक्ति के स्वाभिमान-स्वरोजगार-स्वावलंबन को जगाया है। जरूरत है कि अपने गौरव को याद कर पुन: अपनी धरती को रत्नगर्भा, सुगंधा जैसे उपनामों को चरितार्थ करें।

प्रमुख गायत्री परिवार आचार्य पंडित रामचंद्र शुक्ल ने उद्यमियों के जरिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि सरकार के जरिए औद्योगिक विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसके जरिए उद्योगों को बढ़ावा देकर विकास की गति को नई ऊंचाई तक ले जाने की राह आसान होगी। एसपी सोनम कुमार ने कहा कि कर्म से ही भाग्य बदलना उद्यम की परिभाषा है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने उद्यमियों एवं व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए हर प्रकार से मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पाठक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया। इस दौरान प्रमुख आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय, जिला प्रचारक राजीव नैन, विनोद रूंगटा, भाष्कर मणि, शेखर सिंह, सर्वदानंद पांडेय, डॉक्टर चित्रसेन श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, नितिन जालान, प्रतीक रूंगटा, दीपक छापड़िया और मयंक छापड़िया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed