फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to suspend JE

जेई को निलंबित करने का आदेश

Sat, 27 May 2017 11:15 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Order to suspend JE
पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अधिकारी सरकारी सेवा में रहकर जनता की सेवा करें तथा प्रदेश सरकार के प्राथमिकताओं को गंभीरता से लेते हुए अपना कार्य करें। निर्देशों से भटकने वाले तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की खैर नहीं है।       
विज्ञापन

जनपद भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का बना दिया था। भ्रष्टाचार में लिप्त दर्जनों अधिकारियों के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों की समस्याओं को 14 दिन के अंदर समाप्त नही किया जा सकता, लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सबका साथ सबका विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हुए संबद्धता की व्यवस्था समाप्त होगी। एक अधिकारी के पास एक ही विभाग रहेगा, जिससे वह सरकारी कार्य सही ढंग से संपादित हो सके। उसी दौरान मेंहदावल में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में गड़बड़ी का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरईएस, अधिशाषी अभियंता तथा सीडीओ की संयुक्त जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए और 15 दिनों में डीएम के माध्यम से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई मुख्तार को निलंबित किए जाने का आदेश दिया। आगे कहा कि जांच में जो भी अधिकारी दोषी होगे,उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर की घटना के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव पर भी तंच कसते हुए कहा कि जो अपने पिता को अपदस्थ करते हुए सत्ता हासिल कर सकता है,वह कुछ भी कर सकता है। इसके पूर्व वह मगहर कबीर चौरा परिसर गए थे,जहां कबीर की समाधि और मजार पर दर्शन किया। कबीर की धरती पर गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण पेश करते हुए यहां प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों को आकर दर्शन करने की अपील की।  इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed