फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to register case against seven for embezzling Rs 2.5 lakh

Sant Kabir Nagar News: ढाई लाख रुपये हड़पने के मामले में सात पर केस दर्ज का आदेश

Mon, 02 Sep 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Order to register case against seven for embezzling Rs 2.5 lakh
- सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को दिया आदेश
विज्ञापन

- प्रथम सूचना रिपोर्ट की एक कॉपी 24 घंटे के अंदर पेश करने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धोखाधड़ी कर 2.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने क्रिपटवो फाइनेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर समेत सात लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चंगेरा के विजयनाथ से आरोपियों ने कहा कि डेल्टा क्वाइन कंपनी के ट्रस्टवैलेट एप रुपये लगाने पर 18 प्रतिशत लाभ डालर में होगा। आरोप लगाया कि वह एप डाउनलोड कर उससे दो लाख पचास हजार रुपये ठग लिए। 29 अप्रैल को जब उसने आरोपियों से अपना रुपया वापस मांगा तो आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार किया। और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन


मामले में कांटे चौकी पर पक्षों को बुलाया गया पर बात नहीं बनी। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर विजयनाथ ने मजबूर होकर सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद छोटेलाल, बनवारी, अनिरुद्ध, बिंदु, शैलेश निवासीगण चंगेरा कोतवाली खलीलाबाद, अख्तर हुसैन निवासी दसावा थाना दुधारा, धर्मेंद्र जनपद गोरखपुर के विरुद्ध थानाध्यक्ष कोतवाली खलीबाद को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने, विवेचना करने और प्रथम सूचना रिपोर्ट की एक प्रति 24 घंटे के अंदर न्यायालय को प्रेषित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed