फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to register a case in the case of murder of a student

Sant Kabir Nagar News: छात्र की हत्या के मामले में केस दर्ज करने का आदेश

Mon, 11 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Order to register a case in the case of murder of a student
बखिरा । सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी प्रथम/जेएम अभिनव त्रिपाठी की अदालत ने पोखरे के पानी में विधि के छात्र को डुबोकर हत्या करने के मामले में तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम कोल्हुआ लकड़ा निवासी पीड़ित पिता बबलू निषाद ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उसके ससुराल में ग्राम नवापार में 29 मई को शादी थी। वह सपरिवार शादी में शरीक हुआ और राजस्थान चला गया। उसका पुत्र राम बचन निषाद ननिहाल नवापार में ही रूक गया। आरोप लगाया कि 14 जून को समय करीब 12 बजे दिन में ग्राम नवापार थाना बखिरा के आरोपी उसके लड़के राम बचन निषाद को बहला फुसलाकर साजिश कर ग्राम चनवापार स्थित स्कूल के बगल में स्थित पोखरे में डुबोकर हत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed