फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Order to register a case against brother-in-law for attempted rape

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोप देवर पर केस दर्ज करने का आदेश

Wed, 28 Aug 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Order to register a case against brother-in-law for attempted rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट ने भाभी से दुष्कर्म करने की कोशिश करने के मामले में आरोपी देवर पर खलीलाबाद पुलिस को केस दर्ज कर 24 घंटे के अंदर न्यायालय को प्रथम सूचना रिपोर्ट का आदेश दिया है।

कोतवाली क्षेत्र की महिला ने कोर्ट में तहरीर दिया कि उसके पति का छोटा भाई अविवाहित है। आरोप लगाया कि एक मार्च को सुबह आठ बजे आरोपी देवर गलत नीयत से कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। आरोप लगाया की देवर हत्या करने की धमकी देते हुए मारपीट कर भाग गया। महिला का बायां हाथ टूट गया।
विज्ञापन


आरोप है कि स्थानीय थाने और एसपी को डाक से सूचना दी। आरोपी देवर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर महिला ने सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद देवर के विरुद्ध दुष्कर्म करने की कोशिश और मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए हत्या करने के मामले में थानाध्यक्ष कोतवाली खलीलाबाद को केस दर्ज करने और 24 घंटे के अंदर प्रथम सूचना रिपोर्ट की एक प्रति न्यायालय को भी प्रेषित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed