फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   order for action

Sant Kabir Nagar News: राज्यपाल ने पूर्व बीडीओ नाथनगर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की

Tue, 13 Dec 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
order for action
राज्यपाल ने पूर्व बीडीओ नाथनगर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की
विज्ञापन

- तैनाती के दौरान मनरेगा में सामग्री मद का मनमाने तरीके से किया भुगतान
- कार्यालय में बैठ कर नहीं की जन सुनवाई, ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के पूर्व बीडीओ अशोक श्रीवास्तव ने मनरेगा में सामग्री मद का भुगतान मनमाने तरीके से किया। इसके साथ ही जन सुनवाई में शिथिलता और ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करते थे। इनके खिलाफ राज्यपाल की तरफ से अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
शासन में अब अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गई। बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को तत्काल मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल कार्यालय के उप सचिव रमेश चंद्र मिश्र के जरिए आयुक्त ग्राम्य विकास, डीएम, सीडीओ और संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा है कि अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा नाथनगर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर रहते हुए मनरेगा में सामग्री मद के भुगतान में मनमानी की गई। सामग्री मद में मनमाने तौर पर भुगतान किया गया। शासन के निर्देश के बावजूद भी वे रात्रि में ब्लॉक मुख्यालय में निवास नहीं करते थे। अपने कार्यालय में प्रतिदिन दस बजे से 12 बजे के बीच में जन सुनवाई नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कृत्य के खिलाफ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने आंदोलन भी किया था। जिससे विकास खंड नाथनगर में शांति भंग की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उनके खिलाफ अनुशासनात्क कार्रवाई की संस्तुति करते हुए संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed