{"_id":"6a3ad35aadd8145a3701c325","slug":"opposition-to-the-proposed-india-us-trade-agreement-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152726-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते का विरोध
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए इसे भारतीय कृषि, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आजीविका के लिए अनुचित बताया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल प्रभारी उमेश भट्ट के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
किसान संगठन का कहना है कि अमेरिका में किसानों को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत का किसान सीमित संसाधनों और बढ़ती लागत के बीच खेती करने को मजबूर है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी उत्पादों से प्रतिस्पर्धा करना भारतीय किसानों के लिए असंभव होगा। संवाद