फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Opposition to laying bricks over crushed stone; clash between two groups.

Sant Kabir Nagar News: गिट्टी पर ईंट बिछाने का विरोध, दो पक्षों में मारपीट

Sat, 18 Jul 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Opposition to laying bricks over crushed stone; clash between two groups.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां । दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां में गिट्टी पर ईंट बिछाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी इजहार अहमद, ईसार अहमद, अबुल आस, अबसार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि इज़हार अहमद घर बना रहे थे। गिट्टी बगल में रखी थी। कमरुद्दीन गिट्टी के ऊपर ईंट गिरवाने लगे, मना किया कि कहीं बगल में गिरा लें। विरोध करने पर कमरुद्दीन मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर उनके भाई हारिस, दानिश, आसिफ, आरिफ ने मारपीट की। इससे मुझे व मेरे भाई इसार अहमद, अबुल आस, अबसार अहमद को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

घटना 18 जुलाई को 12.15 बजे की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed