{"_id":"6a55294199abd92f5e009a13","slug":"opportunity-for-farmers-to-get-certified-seeds-at-a-50-subsidy-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153736-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर प्रमाणित बीज पाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर प्रमाणित बीज पाने का मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों समेत विभिन्न फसलों के बीज के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। विभाग ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है ताकि ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से बीज का वितरण किया जा सके।
किसान स्वयं पोर्टल पर जाकर अथवा नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय एवं बीज भंडार की सहायता से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। सभी फसलों के लिए बुकिंग अलग-अलग तिथियों में शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे और तीसरे चरण की बुकिंग पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के सात दिन बाद खोली जाएगी। प्रत्येक चरण में सोमवार से बुधवार तक ऑनलाइन बुकिंग होगी, जबकि
बृहस्पतिवार को ई-लॉटरी और शुक्रवार से रविवार तक चयनित किसानों को बीज वितरित किया जाएगा। विभाग ने किसानों से अपील की है कि समय रहते अपनी बुकिंग पूरी करें। साथ ही अन्य किसानों को भी जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे बीज वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुव्यवस्थित रहेगी।