{"_id":"5d45cdd38ebc3e6d1a13ef57","slug":"online-consult-for-chc-patient-khalilabad-news-gkp3163406155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी मलौली में मरीजों को मिलेगा ऑनलाइन परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी मलौली में मरीजों को मिलेगा ऑनलाइन परामर्श
विज्ञापन

पीजीआई और एम्स के डॉक्टर को मरीज बताएंगे बीमारी
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। सीएचसी मलौली में मरीजों को पीजीआई और एम्स के डॉक्टर सोमवार से ऑनलाइन परामर्श देंगे। इसके लिए शनिवार को टेलीमेडिसिन केंद्र की स्थापना की गई।
अधीक्षक डॉ. बीके सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टेलीमेडिसिन केंद्र को संचालित किया जाएगा। इसमें मानसिक, दिल का दौरा, पेट की गंभीर बीमारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीज पीजीआई एवं एम्स में बैठे डॉक्टर से अपनी समस्या ऑनलाइन बताएंगे और डॉक्टर उपचार के संबंध में सलाह देने के साथ दवा भी बता बताएंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि जो दवा अस्पताल में मौजूद रहेगी उसे मरीज को दे दिया जाएगा। अस्पताल में न मिलने वाली दवा मरीज को बाहर से मंगाना पड़ेगा। मरीज से बातचीत के बाद पीजीआई और एम्स के डॉक्टर जो दवा बताएंगे उसकी पर्ची प्रिंट कर मरीज को दी जाएगी। इस सुविधा से इस पिछड़े इलाके के गरीब लोगों को लाभ मिलेगा।