फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One oxygen plant is bad for 15 days, the other closed

15 दिन से खराब है एक ऑक्सीजन प्लांट, दूसरा बंद

Thu, 01 Sep 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
One oxygen plant is bad for 15 days, the other closed
जिला अस्पताल में बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट। - फोटो : KHALILABAD
15 दिन से खराब है एक ऑक्सीजन प्लांट, दूसरा बंद
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीयू, पीआईसीयू और एमसीएच विंग में सप्लाई बाधित
अधिकारी वाल्व बदलने के प्रति नहीं दिखा रहे सक्रियता
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट में से एक का वाल्व खराब हो गया है। जिससे ऑक्सीजन प्लांट से आईसीयू वार्ड में सप्लाई ठप हो गई है। 15 दिन पूर्व खराब हुए वाल्व को बदलवाने की जहमत अधिकारी नहीं उठा रहे हैं। वहीं तकनीशियन की कमी से दूसरे ऑक्सीजन प्लांट में ताला लगा हुआ है। इससे जिला अस्पताल को ऑक्सीजन की अलग से व्यवस्था करनी पड़ रही है।

कोविड काल के दौरान दो साल पूर्व जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई। परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। उसके बाद यह बंद पड़ा था। काफी हो हल्ला के बाद इस प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल के आईसीयू वार्ड, पीआईसीयू वार्ड व एमसीएच विंग में शुरू कराई गई। छह माह पूर्व इन वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हुई। करीब 15 दिन पूर्व एक ऑक्सीजन प्लांट का वाल्व खराब हो गया जबकि दूसरा ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है। जिससे इन वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन बाहर से ऑक्सीजन की खरीदारी कर रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की माने तो उसके पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता है, वहीं अस्पताल कर्मियों का कहना है कि जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन की खरीदारी करनी पड़ रही है। अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का वाल्व खराब था। जिसे बदलने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को दोनों ऑक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू कर देंगे। जिससे ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी। इधर, सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट में कुछ तकनीकी खराबी थी। जिसकी वजह से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था। अस्पताल के पास पहले से ऑक्सीजन कंसट्रेटर है। जिसे आवश्यकतानुसार मरीजों को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed