फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One lakh 24 thousand students are waiting for dress

एक लाख 24 हजार विद्यार्थियों को ड्रेस का इंतजार

Tue, 28 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One lakh 24 thousand students are waiting for dress
जूनियर हाई स्कूल में बिना ड्रेस के पढ़ते बच्चे।संवाद - फोटो : KHALILABAD
एक लाख 24 हजार विद्यार्थियों को ड्रेस का इंतजार
विज्ञापन

डीबीटी योजना से आधार फीडिंग करने में प्रधानाध्यापकों ने बरती है लापरवाही
आधार सत्यापित न होने तक खाते में नहीं आएगा ड्रेस, बैग, जूता-मोजा का रकम
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित एक लाख 24 हजार विद्यार्थियों को ड्रेस, जूता-मोजा, बैग और स्वेटर के लिए मिलने वाली रकम का इंतजार करना होगा। क्योंकि डीबीटी इनके आधार फीडिंग का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले में नामांकित 1,62,267 विद्यार्थियों में से 38,073 का ही आधार फीड हो पाया है। विभाग ने प्रधानाध्यापकों को आधार फीडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें पिछले साल ड्रेस, जूता-मोजा, बैग और स्वेटर के मद में 1100 रुपये प्रति विद्यार्थी के अभिभावकों के खाते डीबीटी (डायरेक्ट वेनिफिट ट्रांसफर) के तहत भेजा गया था। इस वर्ष 1,24,554 विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया गया। इसके साथ ही 37,713 नवीन नामाकंन हुए। कुल 1,62,267 विद्यार्थी परिषदीय विद्यालयों में नामांकित हैं। इनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के तहत 1100 रुपये भेजे जाने हैं।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विद्यार्थियों के आधार को डीबीटी से जोड़ना था। जिले के 124194 विद्यार्थियों के आधार कार्ड को अब तक फीड नहीं किया जा सका है। स्कूल 16 जून से खुल गए हैं। विद्यार्थी भी आ रहे हैं और नवीन नामांकित विद्यार्थी बिना ड्रेस के स्कूल पहुंच रहे हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान ने डीबीटी से विद्यार्थियों के आधार फीडिंग में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। जिले में मात्र 27 प्रतिशत ही छात्रों के आधार फीड हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
डीबीटी से विद्यार्थियों का आधार फीड किया जाना है। आधार फीड होने के बाद ही विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में रकम शासन स्तर से भेजी जाएगी। जिले के प्रगति 27 प्रतिशत ही है। सभी प्रधानाध्यापकों को 30 जून तक हर हाल में विद्यार्थियों का आधार सत्यापित करना है। अगर इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed