फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One evening lamps were lit in the name of martyrs

Sant Kabir Nagar News: एक शाम शहीदों के नाम पर जलाए दीप

Fri, 26 Jan 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
One evening lamps were lit in the name of martyrs
- एबीवीपी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दीप जलाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद और मगहर के कबीर मठ पर एक शाम शहीदों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर जवानों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता कबीर मठ के महंत विचार दास ने कहा कि इस बार का अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहादत में शहीद हुए जवानों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री संदीप कबीरा ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानियों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्टेडियम में खिलाड़ियों व युवाओं को देश की आजादी में जवानों की शहादत को याद करते संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमारे सपने अनेक हैं पर संकल्प साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम के उप क्रीडा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख ज्ञानेंद्र मिश्रा, पूर्व नगर मंत्री विशाल श्रीवास्तव, अतुल, रणधीर, आनंद सिंह, विवेक सिंह, विपुल, कन्हैया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed