फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one dongal used in 15 villages

Sant Kabir Nagar News: एक ही सचिव का 15 ग्राम पंचायतों में प्रयोग हुआ डोंगल

Thu, 04 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
one dongal used in 15 villages
पांच माह बाद भी जिम्मेदारों पर नहीं हो सकी कार्रवाई
विज्ञापन

डोगल अप्रूवकर अनियमित तरीके से विकास कार्यों के निकल गए 48,15,133 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के सेमरियांवा विकास खंड में विकास मद में आए धन के अनियमित तरीके से भुगतान का मामला प्रकाश में आया। जिम्मेदारों ने शासनादेश की जमकर धज्जियां उड़ाईं। एक ही सचिव का 15 ग्राम पंचायतों में डोंगल अप्रूव करके 48 लाख 15 हजार 133 रुपये निकाल लिए गए। मामला प्रकाश में आने के बाद डीपीआरओ ने नौ अगस्त को ही एडीओ पंचायत सेमरियांवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पांच माह बीत गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विकास खंड सेमरियांवा में रिक्त ग्राम पंचायतों से धनराशि निकालने का मामला ई-ग्राम स्वराज पर अधिकारियों के सामने आया। इसमें शासनादेश का उल्लंघन करना पाया गया। जिम्मेदारों की मानें तो डीएम के अनुमोदन से 16 मई वर्ष 2023 को डीपीआरओ ने अपने आदेश 17 मई को विकास खंड सेमरियांवा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार गौतम को दुधारा, करमाखान और कोहरियावा क्लस्टर आवंटित किया गया था। इसके बाद भी क्लस्टर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर एक्टिवेट न करके ग्राम विकास अधिकारी कुणाल सिंह का डिजिटल सिग्नेचर एक्टिव करके रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

इसी तरह सेमरियांवा में तैनात अनिल कुमार चौधरी का स्थानांतरण विकास खंड बघौली में होने के बाद उनको आवंटित क्लस्टर सेमरियांवा, दानोकुईया और करही खाली हो गया। इस क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में भी ग्राम विकास अधिकारी कुणाल सिंह का डिजिटल हस्ताक्षर अप्रूव कराकर धन निकासी हुई। सभी क्लस्टरों में अनियमित तरीके से शासनादेशों की उल्लंघन कर विकास मद में आए रुपये की बंदरबांट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला प्रकाश में आने के बाद जनपदस्तरीय अधिकारी भी कारण बताओ नोटिस तक ही सीमित रह गए। चार महीने बीतने के बाद भी अब तक न तो किसी की जिम्मेदारी तय हुई और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई हुई। उच्चाधिकारी भी इस मामले को नजरअंदाज करके ठंडे बस्ते में डाल दिए।

इन ग्राम पंचायतों में निकाले गए रुपये
नाम ग्राम पंचायत निकाले गए रुपये
दुधारा 1,60,000
तिलजा 6,42,662
देवरिया नासिर 2,00,400
कानापार 1,09,740
कडजा 34,900
रक्शाकला 2,33,940
करमाखान 1,94,057
कोहरियावा 52,061
पिपरा गोविंद 1,17,130
दरियाबाद 10,86,002
छपिया माफी 59,500
दानोकुईया 2,42,256
रुदौली 3,67,150
करही 9,55,995
कोट
एडीओ पंचायत सेमरियांवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके संबंध में कुछ जवाब आया है जो देख नहीं पाया हूं। डिप्टी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता के वजह से ऑफिस जाने के बाद फाइल देखकर ही कुछ सही जानकारी कार्रवाई के संबंध में दे पाऊंगा।
-प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed