फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died, three injured in road accident

सड़क हादसे में देवरिया के युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 20 May 2020 08:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
one died, three injured in road accident
हादसे में देवरिया के युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- भुजैनी के पास सड़क के किनारे खड़ी प्राइवेट बस से टकराई कार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी के पास बुधवार की भोर में हुए हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार आर्मी के रिटायर्ड सैनिक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

कांटे चौकी इंचार्ज दीपक दूबे ने बताया कि बुधवार की भोर में भुजैनी के पास बस्ती की ओर गुजरी एक कार सड़क के किनारे खडी प्राइवेट बस में घुस गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय वृजेश कुशवाहा पुत्र सियाराम निवासी घाटी थाना भटनी जिला देवरिया के रूप में हुई। जबकि घायलों में 22 वर्षीय विशाल कुशवाहा पुत्र अवधेश कुशवाहा, 60 वर्षीय सियाराम कुशवाहा पुत्र रामधारी भगत और 32 वर्षीय कृष्ण मोहन यादव पुत्र जवाहर लाल यादव निवासी घाटी थाना भटनी जिला देवरिया के निवासी हैं। सियाराम कुशवाहा आर्मी के रिटायर्ड सैनिक हैं। पूछताछ में पता चला कि सभी लोग नोएडा से किराए की कार से अपने गांव लौट रहे थे। घटना की वजह चालक को झपकी आना बताया गया। हादसे के बाद कार का चालक भाग निकला। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed