{"_id":"61fc136a7aa38e3dcc28bff8","slug":"one-died-five-corona-positive-found-khalilabad-news-gkp4257888198","type":"story","status":"publish","title_hn":"12,353 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12,353 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बालक की मौत, पांच मिले संक्रमित
- सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
- जिले में एक्टिव केस की संख्या 171 पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना से संक्रमित बालक की मंगलवार की रात मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को पांच नए संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या में 171 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि नाथनगर क्षेत्र का रहने वाला सात वर्षीय बालक सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था। वह एक सप्ताह पूर्व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। जांच में कोरोना संक्रमित मिला था। एक फरवरी की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या में 171 पहुंच गई है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को 119 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8,869 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, इनमें से 8,599 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 99 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 698 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकले।