{"_id":"628bcf7fe7629e6558045135","slug":"one-died-due-to-current-khalilabad-news-gkp437899295","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन
सिहटीकर गांव निवासी मृतक जय श्री चौरसिया की फाइल फोटो।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट से युवक की मौत
- छह जून को युवक की तय थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। क्षेत्र के सिंहटीकर गांव निवासी युवक की सोमवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। छह जून को युवक की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही है। इधर बेटे की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
सिंहटीकर निवासी 22 वर्षीय जयश्री चौरसिया मुंबई में रहकर बढ़ई का काम करते थे। छह जून को जयश्री की शादी होनी थी। इसी सिलसिले में वह मुंबई से कुछ दिन पहले ही घर आए थे। सोमवार को वह घर में दरवाजा लगा रहे थे। दरवाजे लगाने के लिए ड्रिल मशीन से छेद कर रहे थे। मशीन में लगा तार कटा हुआ था। काम करते दौरान कटा तार छू जाने से जयश्री करंट की चपेट में आ गए। घटना देखकर भांजी ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक जयश्री की मौत हो गई। एसओ अनिल कुमार ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।